विदेश की खबरें | बाइडन जी7 शिखर सम्मेलन से पहले करेंगे जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हिरोशिमा,18 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार को जापान पहुंचे जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन से पहले व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ मुलाकात करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हिरोशिमा,18 मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार को जापान पहुंचे जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन से पहले व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों के प्रमुखों के बीच यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि किस प्रकार से दोनों देशों के बीच आर्थिक तथा राष्ट्रीय सुरक्षा संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।

हिरोशिमा किशिदा का पैतृक शहर है और यहीं जी7 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यही वह स्थान है जहां 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने परमाणु बम गिराया था और अब इसी स्थान से अमेरिका, जापान तथा सहयोगी देश यूक्रेन पर रूस के हमले पर रणनीतिक विचार विमर्श करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने कहा कि रूसी आक्रमण का मुद्दा अहम है और इस पर शिखर सम्मेलन में बातचीत प्रमुखता से होगी।

उन्होंने विशेष विमान में कहा,‘‘ इसमें युद्धक्षेत्र के बारे में बातचीत होगी।’’ साथ ही उन्होंने जोर दिया कि जी7 नेता प्रतिबंधों में किसी भी प्रकार की खामी को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगे ताकि प्रतिबंधों का ज्यादा से ज्यादा प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।

सुलीवन ने कहा कि बाइडन और किशिदा के बीच बैठक का उद्देश्य पिछले दो वर्षों में सभी क्षेत्रों में विकसित संबंधों को आगे बढ़ाना है।

एपी शोभना नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\