विदेश की खबरें | बाइडन राष्ट्रपति के रूप में पहले दिन 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनमें अमेरिका को फिर से पेरिस समझौते में शामिल करना और 100 दिनों तक मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी आदेश भी शामिल हैं।

वाशिंगटन, 20 जनवरी अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनमें अमेरिका को फिर से पेरिस समझौते में शामिल करना और 100 दिनों तक मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी आदेश भी शामिल हैं।

इनके अलावा बाइडन मुस्लिम देशों पर लगे यात्रा प्रतिबंध को रद्द करने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर करेंगे।

इससे वह अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के कुछ प्रमुख नीतिगत फैसलों को पलट देंगे।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि बाइडन के राष्ट्रपति के रूप में पहले कार्यों में कांग्रेस को आव्रजन पर एक व्यापक विधेयक भेजना भी शामिल होगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया, ‘‘नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन पहले दिन कई ऐतिहासिक कार्य करने जा रहे हैं। वह 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे और एजेंसियों से अतिरिक्त दो क्षेत्रों में कदम उठाने को कहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन निर्धारित की गई चार समस्याओं पर भी अगले दस दिनों तक काम करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि बाइडन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। वह कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए कदम उठाने के वास्ते, आर्थिक राहत पहुंचाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए निर्देशों और पत्रों पर भी हस्ताक्षर करेंगे।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले किये जाने वाले कार्यों में बाइडन ‘‘100 दिनों तक मास्क की चुनौती’’ की भी शुरूआत करेंगे और अमेरिकी नागरिकों से 100 दिनों तक मास्क पहनने के लिए कहेंगे। वह मास्क पहनने और सभी संघीय इमारतों में संघीय कर्मचारियों द्वारा सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस