विदेश की खबरें | बाइडन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की नयी सैन्य सहायता की घोषणा की

बाइडन ने साथ ही कहा कि कांग्रेस को अतिरिक्त सहायता को भी मंजूरी देनी होगी।

नए सैन्य सहायता पैकेज में अत्यधिक आवश्यक भारी हथियार, 1,44,000 गोलियां और ड्रोन शामिल हैं, ताकि यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के लिए बढ़ती लड़ाई में यूक्रेनी सेना क्षेत्र की रक्षा कर सके। यह यूक्रेन के लिए पहले स्वीकृत की गई करीब 2.6 अरब डॉलर की सैन्य सहायता का विस्तार है।

राष्ट्रपति ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले माह सैन्य और मानवीय सहायता के लिए जो 13.6 अरब डॉलर मंजूर किए थे वह ‘‘लगभग समाप्त हो गए हैं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)