विदेश की खबरें | बाइडन और पुतिन ने सीरिया, अफगानिस्तान पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस उस मार्ग को बंद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का इस्तेमाल करने की धमकी दे रहा है जिससे सीरिया में गृहयुद्ध से आंतरिक रूप से विस्थापित हुए लाखों सीरियाई नागरिकों को सहायता पहुंचाई जाती है।

रूस उस मार्ग को बंद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का इस्तेमाल करने की धमकी दे रहा है जिससे सीरिया में गृहयुद्ध से आंतरिक रूप से विस्थापित हुए लाखों सीरियाई नागरिकों को सहायता पहुंचाई जाती है।

दरअसल, रूस ने केवल एक सीमा से मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि सीरिया सरकार को लाखों जरूरतमंदों को दी जाने वाली हर तरह की सहायता पर नियंत्रण रखना चाहिए।

अब यह मानवीय सहायता तुर्की से सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित केवल एक सीमा से पहुंचाई जा रही है। यह सब सीरिया के करीबी सहयोगी रूस के दबाव के चलते हुआ है।

बाइडन ने कहा कि पुतिन ने अफगानिस्तान के बारे में पूछा और वहां शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की इच्छा जताई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पुतिन को बताया कि यह काफी हद तक उनपर निर्भर करता है और पुतिन ने संकेत दिया कि वह ईरान के साथ ही अफगानिस्तान की ‘‘मदद’’ करने के लिए तैयार हैं।

बाइडन ने वार्ता में उठे मुद्दों को लेकर आगे और जानकारी नहीं दी।

अमेरिका का बाइडन प्रशासन ईरान को परमाणु समझौते की शर्तों का पालन करने के लिए मनाने के नए प्रयास कर रहा है।

अफगानिस्तान में आतंकवादी हिंसा फिर से सिर न उठाए, रूसी राष्ट्रपति ने इस बारे में भी बात की।

बाइडन ने कहा कि ऐसा न होते देखना काफी हद तक रूस के हित में होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\