विदेश की खबरें | बाइडन प्रशासन ने अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की : व्हाइट हाउस अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अभी तक अपने प्रशासन में अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 15 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अभी तक अपने प्रशासन में अहम पदों पर 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह अमेरिकी प्रशासन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को मिला अब तक सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व है। अमेरिकी की आबादी में इस समुदाय की हिस्सेदारी करीब एक प्रतिशत है।

अमेरिकी संसद परिसर में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत भारत की स्वंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बाइडन प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने वाले राज पंजाबी ने अमेरिकी सरकार में मौजूद शीर्ष भारतीय-अमेरिकियों के नामों की सूची पढ़ी। राज पंजाबी व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जैवरक्षा मामलों के वरिष्ठ निदेशक हैं।

पंजाबी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने अपने प्रशासन में 130 भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति की है। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें इस पर गर्व होना चाहिए।’’

पंजाबी ने कहा कि बुधवार को हुए समारोह का विषय ‘एक साथ मजबूत : अमेरिका-भारत साझेदारी’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसे प्रशासन का हिस्सा बनकर गर्व होता है, जो विविधता बनाए रखने के साथ-साथ ऐसे नेताओं के साथ सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एक समान सोचते हैं और अमेरिका की भावना को प्रदर्शित करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन ने इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा था कि जब करीब 40 लाख भारतीय-अमेरिकियों समेत दुनियाभर के लोग 15 अगस्त को भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहे हैं, तब अमेरिका भी सच और अहिंसा को लेकर महात्मा गांधी के चिरस्थायी संदेश द्वारा मार्गदर्शित भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में मनाए जा रहे महोत्सव में शामिल हो गया है।

एशियाई-अमेरिकियों से जुड़े मामलों पर राष्ट्रपति बाइडन के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय जैन भुटोरिया ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका के संबंध पिछले कई वर्षों में मजबूत हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट