देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने रहेंगे भूपेश बघेल: साहू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविवार को कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

रायपुर, 10 अक्टूबर कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविवार को कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद साहू भी मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों में से एक थे।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में संवाददाताओं द्वारा नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर साहू ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि जो मुख्यमंत्री बनते हैं, वे इस पद पर बने रहते हैं। परिस्थितियों के अनुसार, कभी-कभी उन्हें सिर्फ दो-चार महीनों में हटा दिया जाता है, कभी-कभी वे 15-20 साल तक बने रहते हैं। अभी भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं और वह (पद पर) बने रहेंगे।’’

जून 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में बघेल के ढाई साल पूरे होने के बाद से अटकलों का दौर शुरू हो गया था।

कांग्रेस नेता टी. एस. सिंह देव के समर्थकों ने दावा किया था कि पार्टी आलाकमान ने 2018 में भूपेश बघेल और सिंहदेव के बारी बारी से मुख्यमंत्री बनने पर सहमति व्यक्त की थी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी. एल. पुनिया ने इस बात से इनकार किया था कि 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने पर इस तरह का कोई समझौता हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\