देश की खबरें | भुजबल पिछले साल शिवसेना में लौटने चाह रहे थे : पूर्व विधायक घोलप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबन घोलप ने रविवार को कहा कि उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है और दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल एक साल पहले उनकी पार्टी में लौटना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने इस योजना को विफल कर दिया।
नासिक, 10 सितंबर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबन घोलप ने रविवार को कहा कि उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया है और दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल एक साल पहले उनकी पार्टी में लौटना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने इस योजना को विफल कर दिया।
नासिक रोड-देओलाली विधानसभा क्षेत्र का लगातार पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले घोलप ने कहा कि जब वह पिछले साल दिल्ली में थे तो शिवसेना के मिलिंद नार्वेकर ने उन्हें बताया कि भुजबल पार्टी में वापस आने की योजना बना रहे हैं।
घोलप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उद्धवजी से पूछा कि एक व्यक्ति जिसने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को तंग किया, उन्हें गिरफ्तार कराया, मेरे, राज ठाकरे और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए, वह पार्टी में कैसे शामिल हो सकते हैं।’’
पूर्व विधायक ने दावा किया कि तब ठाकरे ने अपने करीबी सहयोगी नार्वेकर से कहा कि भुजबल को पार्टी में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
घोलप ने कहा, ‘‘इस तरह मैंने भुजबल के इस कदम को विफल कर दिया था।’’
भुजबल अब एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में मंत्री हैं। उन्होंने राजनीति में शिवसेना के साथ कदम रखा था और दो दशकों से अधिक समय तक पार्टी में रहे। उन्होंने 1991 में कांग्रेस में शामिल होने के लिए शिव सेना छोड़ दी और बाद में शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)