देश की खबरें | सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भुजबल पुणे में शरद पवार के साथ मंच साझा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असंतुष्ट राकांपा नेता छगन भुजबल महान शिक्षाविद और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले एक समारोह में राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार के साथ मंच साझा करेंगे।

पुणे, दो जनवरी असंतुष्ट राकांपा नेता छगन भुजबल महान शिक्षाविद और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले एक समारोह में राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार के साथ मंच साझा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राकांपा के सदस्य भुजबल अपनी पार्टी से नाराज बताए जाते हैं। उन्हें देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी।

पंद्रह दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अगले कई दिनों तक भुजबल ने यह कहते हुए उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा कि फडणवीस उन्हें अपनी मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते थे।

सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर यहां चाकन में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसमें अजित पवार नीत राकांपा के दिलीप वाल्से पाटिल और कई अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम में शरद पवार और भुजबल समाज सुधारक फुले की प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं।

अजित पवार के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो जाने के बाद जुलाई, 2023 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विभाजित हो गयी थी।

अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को राकांपा नाम और 'घड़ी' चुनाव चिह्न दिया गया था, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट को राकांपा (एसपी) नाम मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\