देश की खबरें | भुवनेश्वर नगर निगम के कर्मचारियों ने वरिष्ठ सहकर्मी पर 'हमले' के विरोध में 'काम बंद' किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के सफाईकर्मियों समेत विभिन्न कर्मचारियों ने एक दिन पहले ड्यूटी पर मौजूद वरिष्ठ सहकर्मी पर कथित हमले को लेकर मंगलवार को 'काम रोको' आंदोलन शुरू किया।

भुवनेश्वर, एक जुलाई भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के सफाईकर्मियों समेत विभिन्न कर्मचारियों ने एक दिन पहले ड्यूटी पर मौजूद वरिष्ठ सहकर्मी पर कथित हमले को लेकर मंगलवार को 'काम रोको' आंदोलन शुरू किया।

दूसरी ओर, पुलिस ने मारपीट मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिससे गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या पांच हो गई।

बीएमसी के सभी कर्मचारी काली पट्टी पहनकर आज सुबह कार्यालय पहुंचे और घटना में शामिल सभी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ साथ कार्यालय में उनके लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग करते हुए 'काम रोको' आंदोलन शुरू किया।

बीएमसी की एक महिला कर्मचारी ने कहा, "जिस तरह से हमारे वरिष्ठ अधिकारी को सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद कार्यालय से घसीटा गया और उनके साथ मारपीट की गई, उससे हम सभी स्तब्ध हैं और कार्यालय में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"

बीएमसी आयुक्त राजेश प्रभाकर पाटिल ने कहा, "सोमवार को हमारे कार्यालय में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हमारे अधिकारी और कर्मचारी आहत हैं। वे इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए बीएमसी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और कार्यालय परिसर में ‘प्रोटोकॉल’ बनाए रखने के लिए कदम उठाएगी।

कर्मचारियों ने घटना के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सफाई कर्मचारियों के 'काम रोको' आंदोलन के कारण सफाई कार्य बंद हो गए हैं और कचरा साफ नहीं हो पाया है।

इस बीच, पुलिस ने मारपीट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान भुवनेश्वर निवासी संजीव मिश्रा और सचिकांत स्वैन के रूप में हुई है। यहां कहरवेलनगर थाने में दर्ज मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले, ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारियों के एक संघ ने अपने एक वरिष्ठ सहयोगी पर कथित हमले के खिलाफ ‘सामूहिक अवकाश’ पर जाने का फैसला मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आश्वासन के बाद टाल दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

माझी ने आश्वासन दिया है कि वरिष्ठ अधिकारी पर कथित हमले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ ने मंगलवार से ‘सामूहिक अवकाश’ पर जाने का आह्वान किया था।

ओएएस संघ के अध्यक्ष ज्योति रंजन मिश्रा द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री ने संघ को आश्वासन दिया है कि इस घटना में शामिल अपराधियों को कानून के सख्त प्रावधानों के अनुसार कड़ी सजा दी जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।’’

मिश्रा ने कहा कि माझी की अपील पर संघ ने छुट्टी पर नहीं जाने या ऐसा कोई कदम नहीं उठाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मुख्यमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए एक जुलाई से सामूहिक अवकाश की घोषणा को वापस नहीं लिया जा रहा है बल्कि स्थगित किया जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें