देश की खबरें | टी20 विश्व कप में अहम भूमिका निभाएगा भुवनेश्वर, उसके काम के बोझ का प्रबंधन महत्वपूर्ण: लक्ष्मण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि इस साल टी20 विश्व कप में भारत के अभियान में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभाएगा और इस तेज गेंदबाज के काम के बोझ के प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 10 मार्च पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि इस साल टी20 विश्व कप में भारत के अभियान में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभाएगा और इस तेज गेंदबाज के काम के बोझ के प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

चोट के कारण लंबे ब्रेक के बाद भुवनेश्वर ने भारत की टी20 टीम में वापसी की। उन्हें पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसके कारण वह आईपीएल और फिर आस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए थे।

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि भुवनेश्वर ने दोबारा फिटनेस हासिल कर ली क्योंकि वह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज है, विशेषकर सीमित ओवरों की क्रिकेट में।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय गेंदबाजी क्रम में अगर किसी को नई गेंद और डेथ ओवरों दोनों में गेंदबाजी का अनुभव है तो वह भुवनेश्वर है। ’’

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘वह काफी महत्वपूर्ण सदस्य है, हमें भुवनेश्वर कुमार का ख्याल रखना होगा क्योंकि वह नवंबर में विश्व कप में काफी अहम भूमिका निभाने वाला है।’’

उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2019 में खेला था।

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘उसके शत प्रतिशत फिट रहने के लिए मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार के काम के बोझ और चोट के प्रबंधन को प्राथमिकता और अहमियत देनी चाहिए।’’

लक्ष्मण को लगता है कि भुवनेश्वर को शु्क्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दो से अधिक मुकाबले खेलने को नहीं मिलेंगे।

लक्ष्मण ने रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन पर विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को तरजीह दी।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरे सलामी बल्लेबाज का चयन मुश्किल सवाल है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में रोहित शर्मा का चुना जाना तय है। मैं लोकेश राहुल के साथ जाऊंगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों और वर्षों में मुझे लगता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने जब भी लोकेश राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा है तो उसने उस स्थान पर शानदार प्रदर्शन किया है।’’

आईपीएल और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद धवन के श्रृंखला में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू