देश की खबरें | बीएचयू तस्वीर मामला : डीन ने जांच के लिये कमेटी गठित की, विभागाध्यक्ष से पक्ष रखने के लिये कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही वेबिनार के पोस्टर से पाकिस्तानी शायर की तस्वीर हटा कर मालवीय जी की तस्वीर लगा दी गयी है।

इसके साथ ही वेबिनार के पोस्टर से पाकिस्तानी शायर की तस्वीर हटा कर मालवीय जी की तस्वीर लगा दी गयी है।

विश्विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कला संकाय के डीन ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है और इसके साथ ही उर्दू के विभागाध्यक्ष से उनका पक्ष रखने के लिये कहा गया है ।

गौरतलब है कि काशी हिंदू विश्विद्यालय के उर्दू विभाग में उर्दू दिवस पर आयोजित वेबिनार के पोस्टर पर हर साल बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का चित्र लगाया जाता था लेकिन इस बार उनके स्थान पर पाकिस्तान के शायर अल्ल्लमा इकबाल का चित्र लगा दिया गया, जिसको लेकर छात्रों ने कला संकाय के डीन प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह से मिल कर अपना विरोध जताया।

प्रोफेसर विजय बहादुर ने इस मामले पर माफी मांगते हुए मामले की जांच की बात कही है। साथ ही कला संकाय ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी माफी मांगी मांग ली थी।

उन्होंने ट्वीट किया, “ डीन उर्दू विभाग, कला संकाय, बीएचयू, पोस्टर में दिए गए विवरण के अनुसार एक वेबिनार का आयोजन कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले के पोस्टर में अनजाने में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी।”

इससे पहले, पोस्टर पर पाकिस्तानी शायर की तस्वीर लगाये जाने के बाद विवाद पैदा हो गया था और विद्यार्थियों के विरोध करने पर विजय बहादुर ने इसकी जांच कराने का भरोसा दिलाया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\