देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन जनवरी को उप्र और 12 जनवरी को पंजाब पहुंचेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करीब एक सप्ताह के विश्राम के बाद आगामी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी और फिर तीन दिनों तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से होते हुए छह जनवरी को हरियाणा के पानीपत में दाखिल होगी।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ करीब एक सप्ताह के विश्राम के बाद आगामी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी और फिर तीन दिनों तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों से होते हुए छह जनवरी को हरियाणा के पानीपत में दाखिल होगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी जहां से उसे फिर जम्मू एवं कश्मीर जाना है।

राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा तीन जनवरी को सुबह कश्मीरी गेट के निकट से होते हुए गाजियाबाद के लोनी पहुंचेगी और इस तरह से वह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीन से पांच जनवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी जिस दौरान राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्री’ गाजियाबाद, बागपत, शामली एवं कैराना में पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वे हरियाणा के पानीपत में दाखिल होंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में दाखिल होगी।

कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट