देश की खबरें | शंभू सीमा से 10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा: वडिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाग कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को यहां कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को शंभु सीमा से पंजाब में प्रवेश करेगी।

चंडीगढ़, सात जनवरी पंजाग कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को यहां कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी को शंभु सीमा से पंजाब में प्रवेश करेगी।

वडिंग ने कहा कि पंजाब में प्रवेश करने के बाद यात्रा फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 11 जनवरी को वहां गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी को गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यह वर्तमान में हरियाणा से होकर गुजर रही है।

वडिंग ने कहा कि यात्रा सात दिनों तक पंजाब से होकर गुजरेगी और आखिरी दिन माधोपुर से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होने से पहले पठानकोट में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा नफरत की राजनीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह देश का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी जैसे जरूरी मुद्दों की ओर आकर्षित कर रही है।

वडिंग के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी और प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यात्रा में फिल्मी हस्तियों, कलाकारों, गायकों, अर्थशास्त्रियों, उद्योगपतियों और आम लोगों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया है।

चौधरी ने पंजाब के अनिवासी भारतीयों से भी यात्रा में भाग लेने की अपील की, जिनमें से कई स्वदेश आये हुए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने वाले अपनी भागीदारी को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यात्रा ने देशभर के लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ी है और लोगों को आवाज दी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग यह मान रहे हैं कि वे परेशान नहीं होंगे और 2024 में सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार हैं, उन्हें पहले ही झटके महसूस होने लगे हैं। उनके पैरों के नीचे से जमीन पहले ही खिसकने लगी है।’’

भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड