देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कड़ाके की ठंड के बीच होशियारपुर के टांडा से फिर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई।

होशियारपुर (पंजाब), 17 जनवरी कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई।

कांग्रेस के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गांधी के साथ देखा गया। यात्रा ने मुकेरियां में रात को विश्राम करेंगे।

गांधी एक बार फिर सफेद रंग की अपनी चर्चित टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने सोमवार को कहा था कि यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा था।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे।

यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के शनिवार को निधन के कारण यह यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गयी थी। चौधरी को यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनका रविवार को जलंधर के उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया गया।

लोहड़ी पर्व पर शुक्रवार को भी यात्रा रोकी गई थी।

निहारिका सिम्मी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड