देश की खबरें | हरियाणा के पहले चरण में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ खेरली लाला से फिर शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोहना के खेरली लाला से फिर से शुरू हुई।

फरीदाबाद (हरियाणा), 23 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोहना के खेरली लाला से फिर से शुरू हुई।

राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा शुरू की।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई थी। यह दिन में पाखल गांव, पाली चौक और गोपाल गार्डन सहित फरीदाबाद जिले से होकर गुजरेगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बुधवार को हरियाणा के नूंह जिले में प्रवेश करने के बाद राहुल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है, जिनमें से एक विचारधारा कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि दूसरी विचारधारा किसानों, मजदूरों और अन्य लोगों की आवाज उठाती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सत्ताधारी दल पर निशाना साधा था।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा था कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए ‘बहाने’ ढूंढ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि यदि कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निलंबित करने पर विचार करें।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर यात्रा अब हरियाणा पहुंची है।

हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण 23 दिसंबर को संपन्न होगा। दूसरे चरण में यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी। दूसरे चरण की यात्रा पानीपत जिले के सनौली खुर्द से शुरू होगी।

निहारिका पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड