देश की खबरें | भारत जोड़ो यात्रा: कुट्टनाड में किसानों से मिलेंगे राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के रविवार के सुबह सत्र का समापन अलाप्पुझा जिला स्थित ओट्टप्पना में खत्म हुई।

अलाप्पुझा (केरल), 18 सितंबर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के रविवार के सुबह सत्र का समापन अलाप्पुझा जिला स्थित ओट्टप्पना में खत्म हुई।

गांधी और यात्रा में शामिल अन्य लोग निकटवर्ती करुवट्टा में विश्राम करेंगे और दोपहर का भोजन करने के बाद कुट्टनाड और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों के किसानों के साथ बातचीत करेंगे।

गांधी की एक झलक पाने के लिए महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोग सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़े।

गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में उनसे मिलने आए लोगों की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ये सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं, ये देश के प्रत्येक नागरिक की भावनाएं हैं, उनकी आशा की, उनकी एकता, उनकी ताकत और उनके प्यार की।’’

एक लड़की ने उन्हें अपनी बनाई हुई एक ड्राइंग भेंट की। गांधी ने उन साइकिल चालकों से भी बातचीत की, जिनसे वे रास्ते में मिले।

लोग गांधी से बात करने और उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़े। गांधी को लोगों की समस्याओं को गौर से सुनते और चर्चा करते हुए देखा गया।

यात्रा अपने 11वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, जो सुबह साढ़े छह बजे के बाद शुरू हुई। तेरह किलोमीटर लंबे मार्च के पहले चरण में रमेश चेन्नीथला, के. मुरलीधरन, कोडिकुन्निल सुरेश, के. सी. वेणुगोपाल और वी. डी. सतीशन सहित कई वरिष्ठ नेता राहुल के साथ यात्रा कर रहे थे।

तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा शाम पांच बजे पुरक्कड़ से फिर शुरू होगी, जो करुवत्ता से 6.5 किलोमीटर दूर है और राहुल एवं यात्रा में शामिल अन्य सदस्य वाहन से उतनी दूरी तय करेंगे। शाम के सत्र का समापन टी. डी. मेडिकल कॉलेज अस्पताल, वंदनम के पास करीब सात बजे होगा। शाम के सत्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 7.5 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

यात्रा में शामिल लोग कार्मेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पुन्नपरा में रुकेंगे, जो 3.4 किलोमीटर की दूरी पर है।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 150 दिनों में पूरी होगी और इसके तहत 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पदयात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। दस सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश करने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों की अवधि में सात जिलों से होकर 450 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य (केरल) के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज