देश की खबरें | भगवंत मान ने आप की पंजाब इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावे को खारिज किया और कहा कि उनके नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई में असंतोष के कांग्रेस के दावे को खारिज किया और कहा कि उनके नेता तथा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं।

उनकी यह टिप्पणी पार्टी की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में मुख्यमंत्री मान, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद आई।

मान ने कहा कि बैठक के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल में दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदल सकते हैं।

बाजवा ने दावा किया कि इन विधायकों को एहसास हो गया है कि आप के साथ रहना लंबे समय में राजनीतिक रूप से फायदेमंद नहीं हो सकता।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के दावों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘‘बाजवा यह बात कहते रहे हैं। उन्हें हमारे विधायकों की गिनती नहीं करनी चाहिए बल्कि यह देखना चाहिए कि दिल्ली में कांग्रेस के कितने विधायक हैं।’’

मान ने कहा कि आप नेता ‘‘बिना किसी लालच के समर्पित’’ नेता हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह (बाजवा) पहले भी दावे करते रहे हैं कि 20 विधायक या 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्हें कहने दीजिए। हमने राज्य के गांवों और कस्बों में लोगों के बीच जाकर अपने खून-पसीने से इस पार्टी का गठन किया है।’’

मान ने कहा कि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब को देश के सामने ‘विकास के मॉडल राज्य’ के रूप में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट