देश की खबरें | केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की भगवंत मान ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं कर सकती।

चंडीगढ़, 22 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं कर सकती।

मान ने कहा कि ‘आप’ केजरीवाल के पीछे चट्टान की तरह खड़ी रहेगी।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे...। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं... इंकलाब जिंदाबाद।’’

सूत्रों ने बताया कि मान शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए जहां वह आप के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह केजरीवाल के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इससे पहले पंजाब और हरियाणा के आप नेताओं ने बृहस्पतिवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए भाजपा की निंदा करते हुए आरोप लगाया था, ‘‘तानाशाह संवैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।’’

दोनों राज्यों में कांग्रेस के नेताओं ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की।

प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट