देश की खबरें | पूर्वोत्तर में बेहतर प्रदर्शन : भाजपा ने केंद्र सरकार के शांति और विकास के एजेंडे की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्वोत्तर में शांति और विकास के एजेंडे की सराहना की। भाजपा त्रिपुरा में अधिकतर सीटों पर आगे है जबकि नगालैंड में उसका गठबंधन सत्ता में बरकरार रहने की राह में है।

नयी दिल्ली, दो मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्वोत्तर में शांति और विकास के एजेंडे की सराहना की। भाजपा त्रिपुरा में अधिकतर सीटों पर आगे है जबकि नगालैंड में उसका गठबंधन सत्ता में बरकरार रहने की राह में है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पहली बार देखा है कि केंद्र ने क्षेत्र में शांति और विकास लाने के लिए कितनी बारीकी और ईमानदारी से काम किया है, चाहे वह राजमार्ग बनाने जैसी बड़ी परियोजनाएं हों या उन्हें पेयजल, मुफ्त राशन और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हो।

उन्होंने कहा कि केंद्र और पूर्वोत्तर के बीच पहले एक व्यापक अंतर था, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूरियों को खत्म कर दिया है।

रीजीजू ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने देखा है कि कैसे भाजपा ने पुरानी समस्याओं को हल करके उनसे किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए काम किया है।

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने त्रिपुरा एवं मेघालय के शुरुआती नतीजों में भाजपा की शानदार बढ़त पर खुशी जताई और कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होते हुए कांग्रेस का सफाया करने जा रही है।

निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त रुझानों के मुताबिक कि भाजपा ने त्रिपुरा में तीन सीटें जीती हैं और 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 29 पर आगे है। उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने एक सीट जीती है। नगालैंड में एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन 39 सीटों पर आगे हैं।

मेघालय में भाजपा का प्रदर्शन हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है क्योंकि वह पहली बार सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद केवल तीन सीटों पर आगे है। मेघालय और नगालैंड में भी विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट