देश की खबरें | अन्य वाहनों, पैदल यात्रियों को टक्कर मारने से पहले बेस्ट की बस 200 मीटर तक घूम गई थी: प्रत्यक्षदर्शी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बेस्ट बस दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे से पहले बस असंतुलित हो कर 200 मीटर तक घूम गई और फिर उसने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

मुंबई, 10 दिसंबर मुंबई में बेस्ट बस दुर्घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे से पहले बस असंतुलित हो कर 200 मीटर तक घूम गई और फिर उसने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने कहा कि दुर्घटना सोमवार रात कुर्ला पश्चिम क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पैदल यात्रियों और वाहनों को कुचलने के बाद बस बुद्ध कॉलोनी नामक आवासीय सोसाइटी में घुस गई और फिर रुक गई।

कुर्ला निवासी जैद अहमद ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकल रहे थे, तभी उन्होंने तेज आवाज सुनी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचा और देखा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल यात्रियों, एक ऑटोरिक्शा और तीन कार सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी। मेरी आंखों के सामने कुछ लोग मृत पड़े थे।’’

छब्बीस वर्षीय स्थानीय निवासी ने बताया कि चालक तेज गति से बस चला रहा था और बस ने असंतुलित हो कर लगभग 200 मीटर तक घूमने के बाद सड़क पर कई वाहनों को टक्कर मार दी।

अहमद ने बताया, ‘‘हमने ऑटोरिक्शा से यात्रियों को बचाया और उन्हें दूसरे तिपहिया वाहन से भाभा अस्पताल ले गए। मेरे दोस्तों ने भी घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की।’’

अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुर्ला से अंधेरी जाने वाली रूट संख्या 332 पर चल रही बस ने एक पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह बस ओलेक्ट्रा द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबा इलेक्ट्रिक वाहन था जिसे बेस्ट ने पट्टे पर लिया था।

उन्होंने कहा कि ऐसी बसों के लिए चालक निजी ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं।

ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बस सिर्फ तीन महीने पुरानी थी। इसे इस साल 20 अगस्त को ईवीईवाई ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर पंजीकृत किया गया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\