देश की खबरें | बेस्ट बस हादसा मानवीय भूल और उचित प्रशिक्षण के अभाव के कारण हुआ: आरटीओ अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों को संदेह है कि कुर्ला में हुई बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) बस दुर्घटना ‘मानवीय भूल’ और ‘उचित प्रशिक्षण के अभाव’ के कारण हुई है।

मुंबई, 11 दिसंबर मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों को संदेह है कि कुर्ला में हुई बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) बस दुर्घटना ‘मानवीय भूल’ और ‘उचित प्रशिक्षण के अभाव’ के कारण हुई है।

इस दुर्घटना में बस ने सात लोगों को कुचल दिया और 42 अन्य घायल हुए।

सोमवार रात की घटना के तुरंत बाद वडाला आरटीओ की जांच टीम ने पाया कि ‘ओलेक्ट्रा’ निर्मित इलेक्ट्रिक बस के ब्रेक ठीक से काम कर रहे थे।

नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट उपक्रम की ई-बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एस. जी. बर्वे मार्ग पर पैदल चल रहे यात्रियों तथा वाहनों को टक्कर मार दी थी।

बाद में बस चालक संजय मोरे (54) को गिरफ्तार कर लिया गया।

चालक मोरे के परिवार ने यह दावा किया कि ब्रेक फेल होना दुर्घटना का कारण हो सकता है और उसने शराब नहीं पी थी।

मोटर वाहन निरीक्षक भरत जाधव के नेतृत्व में वडाला आरटीओ की एक टीम ने मंगलवार सुबह बेस्ट के कुर्ला डिपो में बस का निरीक्षण पूरा किया।

नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि आरटीओ की टीम ने बस की जांच के दौरान पाया कि उसके ब्रेक ठीक से काम कर रहे थे। हालांकि, जांच रिपोर्ट जमा करने से पहले कुछ और चीजों की जांच करने के लिए उन्होंने ‘ओलेक्ट्रा’ और बेस्ट दोनों से कुछ विवरण मांगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट