देश की खबरें | ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना : नयी नौकरी के लिए पहले दिन घर से निकली युवती की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार को जब 20 वर्षीय आफरीन शाह अपनी नयी नौकरी शुरू करने के लिए घर से निकलीं तो उनके पिता को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अब वह कभी घर वापस नहीं लौटेंगी।

मुंबई, 10 दिसंबर मुंबई में सोमवार को जब 20 वर्षीय आफरीन शाह अपनी नयी नौकरी शुरू करने के लिए घर से निकलीं तो उनके पिता को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अब वह कभी घर वापस नहीं लौटेंगी।

आफरीन उन सात लोगों में से एक थीं, जिनकी मौत सोमवार रात कुर्ला (पश्चिम) में ‘बेस्ट’ (बृह्नमुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम) की एक बस द्वारा पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मारने के कारण हुई थी।

अब्दुल सलीम शाह ने अपनी बेटी आफरीन से आखिरी बार तब बात की थी जब वह एक निजी कंपनी में नौकरी के पहले दिन के बाद घर लौटने के लिए ऑटोरिक्शा का इंतजार कर रही थी।

शाह ने आफरीन को ऑटोरिक्शा लेने के लिए राजमार्ग की ओर चलने की सलाह दी। यह आखिरी बार था जब उन्होंने अपनी बेटी से बात की थी।

शाह ने कहा, ‘‘नयी कंपनी में काम पर आफरीन का यह पहला दिन था। काम के बाद, वह कुर्ला रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से उसने मुझे रात 9:09 बजे फोन करके बताया कि उसे शिवाजी नगर के लिए ऑटोरिक्शा नहीं मिल रहा है।’’

पिता ने कहा, ‘‘मैंने उसे राजमार्ग की ओर चलने और ऑटोरिक्शा लेने के लिए कहा। लेकिन, रात 9:54 बजे, मुझे अपनी बेटी के फोन से एक कॉल आया, और यह भाभा अस्पताल के एक कर्मचारी का था।’’

दुखी पिता ने कहा, ‘‘यह काम पर उसका पहला दिन था और अब मैं अपनी बेटी को कभी वापस नहीं पा सकूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट