विदेश की खबरें | बेनेट ने ‘‘भारत का सच्चा दोस्त’’ बताने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के निवर्तमान प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ‘‘भारत के सच्चे दोस्त’’ होने के लिए उनकी सराहना करने के लिए अपने ‘‘प्रिय मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

यरूशलम, एक जुलाई इजराइल के निवर्तमान प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने ‘‘भारत के सच्चे दोस्त’’ होने के लिए उनकी सराहना करने के लिए अपने ‘‘प्रिय मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इजराइल की संसद बृहस्पतिवार को भंग कर दी गई और चार साल से भी कम समय में पांचवीं बार नवंबर में आम चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इजराइल के विदेश मंत्री और निवर्तमान सरकार के गठन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले यैर लैपिड शुक्रवार को मध्यरात्रि के बाद देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बन गये।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के सच्चे मित्र होने के लिए महामहिम नफ्ताली बेनेट को धन्यवाद। हमारे बीच हुई उपयोगी बातचीत अब भी मेरी स्मृतियों में हैं और नई भूमिका में आपकी सफलता की कामना करता हूं।”

इसके जवाब में बेनेट ने ट्वीट किया, "धन्यवाद मेरे प्यारे दोस्त। एक लंबी और मजबूत दोस्ती के लिए।’’

अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ की खबर के अनुसार, बेनेट ने बुधवार रात घोषणा की थी कि वह आगामी चुनावों में भाग नहीं लेंगे और राजनीतिक जीवन से पीछे हटेंगे।

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘महामहिम यैर लैपिड को इजराइल का प्रधानमंत्री बनने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ऐसे समय में जब दोनों देश पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, मैं द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड