देश की खबरें | बेंगलुरु : हत्या के मामले में अभिनेता दर्शन और 16 अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत एक अगस्त तक बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने रेणुका स्वामी हत्या मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप के साथ-साथ उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत बृहस्पतिवार को एक अगस्त तक के लिए बढ़ा दी।

बेंगलुरु, 18 जुलाई बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने रेणुका स्वामी हत्या मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप के साथ-साथ उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत बृहस्पतिवार को एक अगस्त तक के लिए बढ़ा दी।

दर्शन और पवित्रा समेत सभी 17 आरोपियों की आज (बृहस्पतिवार) न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें बेंगलुरु और तुमकुर जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

विशेष लोक अभियोजक ने दलील दी कि आरोपियों को रिहा करने से जारी जांच में बाधा हो सकती है क्योंकि और अधिक जानकारी जुटाए जाने की जरूरत है। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपियों ने तकनीकी और वैज्ञानिक तथा मूल सबूतों को नष्ट करने का कथित प्रयास किया, जो कानून का अपमान है।

अभियोजक ने बताया कि आरोपी के पास से 83.65 लाख रुपये की नकदी जब्त की गयी, साथ ही अपराध से पहले, उसके दौरान और अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अलग-अलग नाम पर पंजीकृत मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल कर विभिन्न लोगों से बात की।

अभियोजन पक्ष ने जोर देकर कहा कि जमानत देने से आरोपी महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट कर सकते हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गये और उन्होंने रेणुकास्वामी की कथित तौर पर हत्या कर दी।

रेणुकास्वामी का शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास से मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड