खेल की खबरें | बेंगलुरु बुल्स ने पटना पाइरेट्स को बराबरी पर रोका, यूपी योद्धाज ने तमिल थलाइवाज को करारी शिकस्त दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में ज्यादातर समय के लिए अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन बेंगलुरु बुल्स ने रविवार को यहां शानदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम को 31-31 की बराबरी पर रोक दिया।

बेंगलुरु, 23 अक्टूबर पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग के मैच में ज्यादातर समय के लिए अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन बेंगलुरु बुल्स ने रविवार को यहां शानदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम को 31-31 की बराबरी पर रोक दिया।

पटना की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए 16-7 की बढ़त हासिल की जो मध्यांतर के समय 19-10 हो गयी।

टीम 34 मिनट के खेल के बाद 27-20 से आगे थी लेकिन बेंगलुरु ने पटना को ऑल आउट कर मुकाबला बराबर कर दिया।

बेंगलुरु के रेडर भरत ने मैच में सबसे ज्यादा 11 अंक बनाये। पटना के लिए हरफनमौला रोहित गुलिया ने आठ अंक जुटाये।

दिन के दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धाज ने तमिल थलाइवाज को 41-24 के बड़े अंतर से हराया।

यूपी की टीम के लिए सुमित ने सात जबकि प्रदीन नरवाल और आशु सिंह ने छह-छह अंक जुटाये। थलाइवाज के लिए हिमांशु ने सात और साहिल गुलिया ने छह अंक बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला