खेल की खबरें | बंगाल वॉरियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स और पुणेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को बड़े अंतर से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स और पुणेरी पलटन ने

बेंगलुरु, 24 जनवरी गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स और पुणेरी पलटन ने

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में सोमवार को यहां क्रमश जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की

कप्तान मनिंदर सिंह के शानदार खेल से गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने  जयपुर को 41-22 के बड़े अंतर से हराया।

मनिंदर ने मैच में 13 अंक जुटाए और उन्हें टीम के बाकी खिलाड़ियों का भी अच्छा साथ मिला। जयपुर के लिए अर्जुन देशवाल ने 10 अंक जुटाए लेकिन उन्हें दूसरे साथी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला।

दिन के दूसरे मैच में पुणेरी पलटन ने दिल्ली की टीम को 42-25 से करारी शिकस्त दी। पुणे की टीम के लिए मोहित गोयत ने 10 जबकि असलम इनामदार ने आठ अंक का योगदान दिया।

सोमवार के खेल के बाद बंगाल की टीम 14 मैचों में सात जीत से 41 अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जयपुर की टीम 13 मैचों में 35 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

दिल्ली की टीम हार के बाद भी 13 मैचों में 43 अंक के साथ दूसरे जबकि पुणे की टीम इतने ही मैच में 32 अंक के साथ 10वें पायदान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड