देश की खबरें | बंगाल: कालीगंज विस्फोट में मारी गई तमन्ना की मां पुलिस जांच से नाखुश, कानूनी परामर्श लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दिन हुए बम धमाके में मारी गई 13 वर्षीय तमन्ना खातून की मां ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपराध की जांच की प्रगति से नाखुश होने के कारण उन्होंने कानूनी परामर्श लिया है।

कोलकाता, तीन जुलाई कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दिन हुए बम धमाके में मारी गई 13 वर्षीय तमन्ना खातून की मां ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपराध की जांच की प्रगति से नाखुश होने के कारण उन्होंने कानूनी परामर्श लिया है।

सबीना बेगम ने दिन में वरिष्ठ अधिवक्ता विकास भट्टाचार्य से कलकत्ता उच्च न्यायालय के समीप उनके कक्ष में मुलाकात की और अपनी बेटी की मौत की जांच के बारे में उनके साथ कानूनी परामर्श किया।

उन्होंने अपना अगला कदम तय करने के मकसद से कानूनी परामर्श के लिए भट्टाचार्य से मुलाकात की और इसके बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पुलिस जांच से खुश नहीं हूं, मैं अपनी बेटी के लिए उचित न्याय चाहती हूं।’’

सबीना ने कहा कि उन्होंने प्राथमिकी में 24 लोगों के नाम दर्ज कराए हैं, लेकिन अब तक केवल नौ को ही गिरफ्तार किया गया है।

नदिया जिले के बारोचंदगर इलाके के मालंदी गांव में 23 जून को 13 वर्षीय तमन्ना की उस वक्त मौत हो गई थी जब कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजों की आधिकारिक घोषणा से पहले तृणमूल कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए निकाली गई रैली में कथित तौर पर बम फेंके गए थे।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थक की बेटी तमन्ना अपने घर के आंगन में बैठी थी, तभी वहां फेंका गया एक बम फट गया था।

माकपा के राज्यसभा सांसद भट्टाचार्य ने बाद में ‘पीटीआई-’ को बताया कि उन्होंने तमन्ना की मां से कहा है कि वह डरें नहीं और उसके लिए लड़ें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान