देश की खबरें | बंगाल : सुकांत मजूमदार को संदेशखालि थाने के बाहर से हटाकर नाव में जबरन बैठाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के फरार नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को संदेशखालि थाने के बाहर धरना पर बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कानून प्रवर्तकों ने जबरन धरनास्थल से हटाकर नाव में बैठाया और संकटग्रस्त इलाके से रवाना कर दिया।

कोलकाता, 22 फरवरी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के फरार नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को संदेशखालि थाने के बाहर धरना पर बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कानून प्रवर्तकों ने जबरन धरनास्थल से हटाकर नाव में बैठाया और संकटग्रस्त इलाके से रवाना कर दिया।

संदेशखालि में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान टाकि के समीप एक प्रदर्शन के दौरान चोट लगने के आठ दिन बाद पुलिस ने मजूमदार को उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त इलाके में जाने की इजाजत दी।

इलाके में पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात के बाद मजूमदार सीधा संदेशखालि थाने पहुंचे और कुछ देर बाद ही उन्होंने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।

राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''जब तक शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मेरा धरना जारी रहेगा। इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।''

मजूमदार ने कहा कि वह स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गयी, जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला किया।

पुलिस ने मजूमदार से धरना खत्म करने को कहा लेकिन जब उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी तो मजूमदार को धरनास्थल से हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया।

मजूमदार को बाद में पुलिसकर्मियों के साथ एक नाव में बैठाकर धमाखली नौका घाट भेज दिया गया।

धमाखली पहुंचने के बाद मजूमदार ने दावा किया, ''मुझे गिरफ्तार किया गया और बाद में निजी जमानत बॉण्ड पर रिहा कर दिया गया। मैं अभी धमाखली नौका घाट पर हूं लेकिन जब तक संदेशखालि में गिरफ्तार हमारे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाता तब तक मैं यह क्षेत्र नहीं छोड़ूंगा।''

इससे पहले पुलिस ने मजूमदार को संदेशखालि जाने की इजाजत दी, जहां महिलाओं से कथित यौन उत्पीड़न और जमीन पर कब्जा करने को लेकर स्थानीय निवासी प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस ने मजूमदार को इस शर्त पर संदेशखालि जाने की इजाजत दी थी कि उनके साथ सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही जा सकते हैं और भाजपा का कोई अन्य नेता उनके साथ नहीं जाएगा।

इस शर्त पर नाखुशी जाहिर करने के बाद भी भाजपा नेता को पुलिस की बात मानने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस के एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि आप संदेशखालि जा सकते हो। लेकिन आपके साथ सिर्फ हमारे सुरक्षाकर्मियों को जाने की इजाजत होगी और भाजपा का कोई नेता आपके साथ नहीं जाएगा।

मजूमदार को बृहस्पतिवार को संदेशखालि जाने की इजाजत दी गयी थी।

स्थानीय लोगों ने शेख पर 'अत्याचार' करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से वह फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Bank Holiday Today: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें चौथे शनिवार के नियम और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का हाल