देश की खबरें | बंगाल ग्रामीण चुनाव: नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी हिंसा जारी रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को भी हिंसा जारी रही तथा विपक्षी दलों- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं और ‘गुंडों’ ने उनके उम्मीदवारों को नामांकनपत्र दाखिल करने से रोका।

कोलकाता, 10 जून पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को भी हिंसा जारी रही तथा विपक्षी दलों- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं और ‘गुंडों’ ने उनके उम्मीदवारों को नामांकनपत्र दाखिल करने से रोका।

टीएमसी कार्यकर्ता लिटन हक (30) शनिवार शाम को कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके में एक झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि उसे प्रतिदंद्वी गुट के सदस्यों ने गोली मारी, जबकि पुलिस का दावा है कि संपत्ति विवाद को लेकर हुये झड़प के दौरान उसे पीटा गया, उसे गोली नहीं मारी गयी।

हक के चचेरे भाई और तृणमूल कार्यकर्ता बप्पा हक ने संवाददाताओं से कहा कि लिटन को पार्टी के एक प्रतिद्वंद्वी गुट के कार्यकर्ताओं ने गोली मार दी थी, जिसने स्थानीय ग्राम पंचायत सीट के लिए उनके रिश्तेदार बाबला हक की उम्मीदवारी का विरोध किया था।

हालांकि, टीएमसी नेता पार्थ प्रतिम रॉय ने यह भी दावा किया कि हक संपत्ति विवाद में घायल हुए थे, राजनीतिक संघर्ष में नहीं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि यह पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर तृणमूल के भीतर गुटबाजी का मामला है और ‘‘अगर प्रशासन कड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो इस तरह की और भी घटनाएं सामने आएंगी।’’

इस बीच, दक्षिण 24 परगना जिले में एक भीड़ ने प्रखंड विकास कार्यालय में घुसकर कथित रूप से विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वितरित करने के लिए एक कर्मचारी पर हमला किया, जबकि तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को मुर्शिदाबाद जिले में एक हैंडगन के साथ पकड़ा गया।

राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘प्राप्त हुई हर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गयी है तथा राज्यभर में नामांकन प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू