देश की खबरें | बंगाल को कटमनी, टोलाबाजी के लिए टीके की आवश्यकता, भाजपा इसका प्रबंध करेगी: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को ''कटमनी'' और ''टोलाबाजी'' (वसूली) से मुकाबले के लिए टीके की आवश्यकता है।

आनंदपुरी (पश्चिम बंगाल), 25 फरवरी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को ''कटमनी'' और ''टोलाबाजी'' (वसूली) से मुकाबले के लिए टीके की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ‘‘आराम’’ करने के लिए भेजना होगा और भाजपा को सरकार चलाने का काम देना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा रैली के संपन्न होने पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ''वास्तविक बंगाली संस्कृति'' का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं और यदि भाजपा सत्ता में आई तो इसे बहाल करेगी।

उन्होंने कहा, '' कल ममता जी ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव से पहले कोविड-19 टीके की खरीद के वास्ते प्रधानमंत्री की सहायता चाहती हैं ताकि राज्य की जनता के लिए इसे निशुल्क उपलब्ध कराया जा सके। केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि 60 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों को टीका निशुल्क लगाया जाएगा। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे लोगों को भी निशुल्क टीका लगेगा जोकि पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं।''

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, '' हालांकि, बंगाल को कटमनी और टोलाबाजी के खिलाफ भी टीके की जरूरत है और सत्ता में आने के बाद भाजपा इसका प्रबंध करेगी।''

उन्होंने कहा कि अब राज्य से ''बुआ-भतीजे'' की सरकार की विदाई का समय आ गया है।

तृणमूल कांग्रेस के चुनावी नारे में बनर्जी को ''बंगाल की बेटी'' पेश करने का उल्लेख करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने राज्य की मां और बहनों की सुरक्षा के लिए काम नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड