देश की खबरें | बंगाल: सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक ट्रक ने स्कूटर सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए और अनेक वाहन उन्हें रौंदते हुए गुजर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 14 जनवरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक ट्रक ने स्कूटर सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए और अनेक वाहन उन्हें रौंदते हुए गुजर गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूटी में व्यक्ति की पत्नी भी सवार थी और इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर दस दरगाह इलाके की है। तीनों एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद जलपाईगुड़ी शहर अपने घर लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वे राजमार्ग पर गिर गये, जिसके बाद कई वाहन पिता-पुत्र को रौंदते हुए निकल गए

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनी और उन्हें जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्कों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि हादसा संभवत: कोहरे के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की मांग को लेकर शनिवार को प्रदर्शन भी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट