देश की खबरें | बंगाल उपचुनाव: सात उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज, सात करोड़पति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में खड़े 41 उम्मीदवारों में से सात के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं जबकि अन्य सात करोड़पति हैं। उनके हलफनामों के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।

कोलकाता, सात नवंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में खड़े 41 उम्मीदवारों में से सात के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं जबकि अन्य सात करोड़पति हैं। उनके हलफनामों के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।

कूचबिहार सीताई (आरक्षित), हरोआ, नैहाटी, मेदिनीपुर, तलडांगरा और मदारीहाट (आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्रों में 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

‘पश्चिम बंगाल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने 42 में से 41 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया।

मदारीहाट (आरक्षित) से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार पंकज लोहरा के हलफनामे का विश्लेषण नहीं किया जा सका, क्योंकि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उनके पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार उम्मीदवारों, तृणमूल कांग्रेस के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गंभीर आपराधिक मामलों में वे अपराध शामिल हैं जिनके लिए अधिकतम सजा पांच वर्ष या उससे अधिक है। इनमें गैर-जमानती अपराध, चुनावी अपराध और राजकोष को वित्तीय नुकसान से संबंधित अपराध शामिल हैं।

विश्लेषण में कहा गया है कि सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवारों वाली पार्टी कांग्रेस (3) है, इसके बाद भाजपा (2) है जबकि सीपीआईएम (एल) और तृणमूल कांग्रेस के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति हैं।

नैहाटी से चुनाव मैदान में खड़े तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सनत डे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिनकी कुल संपत्ति 4,90,97,914 रुपये है, जिसमें 1,80,00,000 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

इसमें कहा गया है कि इनके बाद भाजपा की अनन्या रॉय चक्रवर्ती (तलडांगरा) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2,98,59,287 रुपये है और तृणमूल कांग्रेस के श्यामल कुमार घोष (मेदिनीपुर) 1,69,43,060 रुपये हैं। हलफनामों के अनुसार, उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 58.14 लाख रुपये है।

विश्लेषण के अनुसार कूचबिहार सीताई (एससी) से कामतापुर पीपुल्स पार्टी (यूनाइटेड) के उम्मीदवार काशीकांत बर्मन के पास सबसे कम घोषित संपत्ति है, जो मात्र 5,000 रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी