देश की खबरें | बंगाल: भाजपा समर्थकों ने कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में राजमार्ग अवरुद्ध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के समर्थकों ने सोमवार को पार्टी के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में राज्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और रैलियां निकालीं।

कोलकाता, 27 नवंबर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के समर्थकों ने सोमवार को पार्टी के एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में राज्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और रैलियां निकालीं।

भाजपा ने अपने 12 घंटे के 'बंद' के आह्वान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया।

एक अधिकारी ने कहा कि खेजुरी में सड़क से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अवरुद्ध हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य राजमार्ग को अवरुद्ध करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने मार्ग पर लट्ठे डाल दिए।

भाजपा ने खेजुरी में 12 घंटे के 'बंद' का आह्वान किया है और आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को मनगढ़ंत मामलों में गिरफ्तार किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और पड़ोसी नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए शनिवार रात खेजुरी के मारिशदा पुलिस थाने गए और उसकी तुरंत रिहाई की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\