बंगाल भाजपा का आरोप : पुलिस ने राहत सामग्री वितरित कर रहे सांसदों को रोका

पार्टी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों अर्जुन सिंह, जॉन बारला और जयंत रे को सड़क पर रोक दिया गया और पुलिस ने उनसे घर लौटने और लॉकडाउन हटने तक घर के अंदर रहने को कहा।

जमात

कोलकाता : अलीपुरद्वार, 16 अप्रैल पश्चिम बंगाल भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके सांसदों को अपने घरों से बाहर निकलने से रोक दिया ताकि वे संकट में फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित नहीं कर सकें।

पार्टी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों अर्जुन सिंह, जॉन बारला और जयंत रे को सड़क पर रोक दिया गया और पुलिस ने उनसे घर लौटने और लॉकडाउन हटने तक घर के अंदर रहने को कहा।

बारला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस घटनाक्रम के बारे में सूचित किया है। वहीं दो अन्य नेताओं ने कहा कि वे भी इस बारे में केंद्र से शिकायत करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "अगर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता राहत सामग्री वितरित करते हैं, तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन जब हमारे नेता भी वैसा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें सात से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध के नाम पर रोक दिया जाता है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। ”

बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के अनुसार उन्हें उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने राहत सामग्री वितरित करने से रोक दिया और उन पर बिना पूर्व अनुमति के अपने घर से बाहर निकलने और खाद्य पदार्थ वितरित करने का आरोप लगाया गया।

इससे पहले, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के सांसद, क्रमशः जॉन बारला और संजय रे ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे।

तृणमूल कांगेस ने भाजपा नेताओं के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि भाजपा को संकट के इस समय में सस्ती राजनीति से बचना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\