देश की खबरें | बंगाल : अखिल गिरि ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, कहा-महिला अधिकारी से माफी नहीं मांगेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के सुधार सेवा मंत्री अखिल गिरि ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।

कोलकाता, पांच अगस्त पश्चिम बंगाल के सुधार सेवा मंत्री अखिल गिरि ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व ने रविवार को गिरि से मंत्री पद से इस्तीफा देने और वन विभाग की एक महिला अधिकारी को धमकाने तथा अपशब्द कहने के लिए उससे माफी मांगने को कहा था।

हालांकि, रामनगर से टीएमसी विधायक गिरि ने कहा कि वह किसी अधिकारी से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगेंगे।

गिरि ने शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित एमएलए हॉस्टल से बाहर आते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दिया है। लेकिन, मैं किसी अधिकारी से माफी नहीं मांगूंगा। मैं मुख्यमंत्री से माफी मांग सकता हूं।’’

टीएमसी विधायक ने कहा, ‘‘उस दिन लोगों की पीड़ा और वन विभाग के लोगों द्वारा उन पर अत्याचार देखकर मैं अपना आपा खो बैठा। मैं एक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए क्षमा चाहता हूं, लेकिन मैंने जो कुछ भी कहा उसके लिए नहीं। मैंने जो कुछ भी किया है, वह लोगों के हित के लिए किया है।’’

रामनगर के विधायक ने आरोप लगाया कि छोटे व्यापारियों ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले में ताजपुर समुद्र तट के पास वन विभाग की जमीन पर दुकानें शुरू करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को रिश्वत दी थी।

गिरि ने कहा कि वह उन घटनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से लिखेंगे, जिनके कारण वह अपना आपा खो बैठे। गिरि 1998 में टीएमसी की स्थापना के समय से ही पार्टी के साथ हैं।

भाजपा में शामिल होने की योजना के बारे में पूछे जाने पर गिरि ने कहा, ‘‘मैं क्या करूंगा? मेरा कार्यकाल 2026 तक है, मैं अपनी पार्टी की आवश्यकता के अनुसार विधायक के रूप में काम करूंगा।’’

गिरि रामनगर से विधायक हैं। उन्हें एक वीडियो में वन अधिकारी (फॉरेस्ट रेंजर) मनीषा साहू को धमकाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने साहू को धमकाते हुए कहा कि ताजपुर समुद्र तट के पास वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद उनका कार्यकाल घटा दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट