देश की खबरें | संविधानेत्तर शक्तियों के समक्ष नतमस्तक है बंगाल प्रशासन : राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में सत्ता के गलियारों में ‘संविधानेत्तर शक्तियों’ की भरमार हो गयी है तथा प्रशासन भी उनके आगे नतमस्तक हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो अक्टूबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में सत्ता के गलियारों में ‘संविधानेत्तर शक्तियों’ की भरमार हो गयी है तथा प्रशासन भी उनके आगे नतमस्तक हो रहा है।

राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की लगातार तीखी आलोचना करते रहे धनखड़ ने यह भी कहा कि ‘‘राजभवन पर हमला करना देश के संविधान का अपमान करने के समान है।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: दिल्ली के महर्षि वाल्मिकि मंदिर में हाथरस की बेटी के लिए प्रार्थना सभा, प्रियंका गांधी हुईं शामिल.

गांधी जयंती पर बैरकपुर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल ने कहा, ‘‘राज्य में सत्ता के गलियारों में ‘संविधानेत्तर शक्तियों’ की भरमार हो गयी है। पूरा प्रशासन भी उनके आगे नतमस्तक है जिनके पास कोई संवैधानिक शक्ति नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों को चुनावों के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तरह काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले में योगी सरकार के बचाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण.

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ट्विटर के माध्यम से अनुरोध किया कि वह उनके साथ शांति को बढ़ावा देने और हिंसा त्यागने का प्रण ले।

धनखड़ ने ट्वीट किया है, ‘‘गांधी जयंती पर प्यारे बापू को श्रद्धांजलि। अहिंसा पर उनके पावन विचार मानवता को प्रेरित करते हैं। ममता बनर्जी.. बापू के आदर्श हमें समृद्ध और लोकतांत्रिक माहौल बनाए रखने में मदद करते रहें। आइये, हिंसा त्यागने और शांति को बढ़ावा देने का प्रण लेते हैं।’’

उन्होंने पुलिस और प्रशासन से कहा कि वे ‘‘राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तरह नहीं बल्कि जनसेवकों की भांति काम करें।’’

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने हैं।

राज्यपाल के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल सरकार में मंत्री व्रात्य बसु ने कहा कि धनखड़ एक पार्टी विशेष के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

बसु ने कहा कि वह राज्यपाल के पद को ‘‘निराज्यपाल’’ में परिवर्तित कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू