देहरादून, सात नवंबर उत्तराखंड सरकार ने दिवाली से पहले प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी वालों को ऋण देने का आदेश दिया।
कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुए रेहड़ी वालों के लिए शुरू की गई योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से शनिवार को यह आदेश जारी किया गया।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव खत्म, अंतिम चरण में 5 बजे तक 54.06% मतदान.
मुख्य सचिव ने कहा कि जागरूकता न होने से कई लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया था।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर स्थापित कर चिह्नित किये गए लाभार्थियों को पहचान पत्र और प्रमाण पत्र जारी किये जाएं तथा दिवाली से पहले बैंक के माध्यम से उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जाए।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Results Live: बिहार में 44 फीसदी लोगों की पसंद हैं तेजस्वी यादव.
मुख्य सचिव ने कहा कि बैंकों को भी योजना को सफल बनाने के लिए ऋण देने की प्रक्रिया सरल करनी चाहिए क्योंकि लाभार्थी गरीब हैं और ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY