जरुरी जानकारी | बेन कैपिटल ने मणप्पुरम फाइनेंस में अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए 5,764 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की निजी निवेश फर्म बेन कैपिटल ने स्वर्ण ऋण देने वाली कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5,764 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च अमेरिका की निजी निवेश फर्म बेन कैपिटल ने स्वर्ण ऋण देने वाली कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5,764 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की है।

बेन कैपिटल के बृहस्पतिवार को मणप्पुरम फाइनेंस में 4,385 करोड़ रुपये में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के निर्णय के बाद यह खुली पेशकश की गई।

खुली पेशकश की कीमत 236 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

इस पेशकश को मिलने वाले अभिदान के आधार पर बेन कैपिटल की हिस्सेदारी पूरी तरह से चुकता आधार पर 18 प्रतिशत से 41.7 प्रतिशत के बीच हो जाएगी।

मौजूदा प्रवर्तक के पास कंपनी में 28.9 प्रतिशत हिस्सेदारी रह जाएगी, जो पूरी तरह से चुकता आधार पर होगी।

यह लेन-देन सामान्य समापन शर्तों और विनियामक अनुमोदन के अधीन है।

मणप्पुरम फाइनेंस एक अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान है जो 5,357 शाखाओं के जरिये देशभर में सेवाएं देती है।

बेन कैपिटल के पास भारत और विश्व भर में विविध वित्तीय सेवा व्यवसायों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव है। इसमें एक्सिस बैंक, 360वन वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स और लायनब्रिज कैपिटल आदि शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू