जरुरी जानकारी | बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 11 प्रतिशत की तेजी के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोटर वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर अपने निर्गम मूल्य 90 रुपये से 11 प्रतिशत की तेजी के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 28 मई मोटर वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर अपने निर्गम मूल्य 90 रुपये से 11 प्रतिशत की तेजी के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 9.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में यह 14.66 प्रतिशत चढ़कर 103.20 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 11.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,262.53 करोड़ रुपये रहा।

बेलराइज इंडस्ट्रीज को बोली के आखिरी दिन गत शुक्रवार को 41.30 गुना अभिदान मिला था। कंपनी ने अपने 2,150 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

आईपीओ पूर्णतः नए शेयर का निर्गम था जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) घटक नहीं थे।

बेलराइज इंडस्ट्रीज भारत में स्थित एक मोटर वाहन घटक विनिर्माण कंपनी है, जो दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया, वाणिज्यिक वाहनों एवं कृषि वाहनों के लिए सुरक्ष प्रणालियों व अन्य इंजीनियरिंग समाधानों की विविध श्रृंखला पेश करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट