विदेश की खबरें | कोविड के प्रसार को रोकने के लिए बीजिंग 'हाई अलर्ट' पर, शंघाई में एक दिन में 39 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के चलते ‘हाई अलर्ट’ पर है। संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्थिति गंभीर हो गई है। देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत हो गई है, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

बीजिंग, 24 अप्रैल चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के चलते ‘हाई अलर्ट’ पर है। संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्थिति गंभीर हो गई है। देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत हो गई है, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमें 1,566 मरीजों में कोविड के लक्षण हैं, जबकि अन्य मामलों में मरीजों में रोग के लक्षण नहीं हैं। अधिकांश मामले शंघाई से हैं।

बीजिंग में महामारी को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि शहर में शनिवार को स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 22 नए मामले सामने आये।।

शुक्रवार को शहर में मध्य विद्यालय के 10 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं स्थगित कर दीं।

बीजिंग रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक पैंग जिंगहुओ ने कहा कि लगभग एक सप्ताह पहले शहर में स्थानीय स्तर पर वायरस का प्रसार शुरू हुआ और इसमें स्कूल, यात्री समूह और परिवार शामिल थे।

पैंग ने कहा कि बड़े पैमाने पर निर्माण श्रमिकों और स्कूल में काम करने वाले तथा घूमने गए वरिष्ठ नागरिकों की कोविड जांच की जाएगी।

बीजिंग के सरकारी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई शहर वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का केंद्र रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शंघाई के अलावा, 16 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के नये मामले सामने आये हैं, जिनमें जिलिन में 60, हेइलोंगजियांग में 26 और बीजिंग में 22 शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश भर में 29,531 कोविड के मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\