विदेश की खबरें | बीजिंग ने हांगकांग के कार्यकर्ता जोशुआ वोंग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दूसरी बार आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के इस फैसले की आलोचना करने वालों का कहना है कि इस निर्णय ने हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को कुचल दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन के इस फैसले की आलोचना करने वालों का कहना है कि इस निर्णय ने हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को कुचल दिया है।

अभियोजन पक्ष ने दूसरी बार वोंग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाया है।

वोंग को पहले भी एक अनौपचारिक प्रारंभिक चुनाव के जरिये सरकार के प्राधिकार को चुनौती देने के एक अलग मामले में दोषी ठहराया जा चुका है, जिसके लिए वह चार वर्ष और आठ महीने की सजा काट रहे हैं।

अभियोजन पक्ष ने 28 वर्षीय वोंग पर साथी कार्यकर्ता नाथन लॉ और अन्य लोगों के साथ मिलकर चीन के बाहर के देशों, संस्थानों, संगठनों व लोगों को हांगकांग व चीन पर प्रतिबंध लगाने या अन्य शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों में शामिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि वोंग और उनके साथियों ने चीन और हांगकांग सरकारों के कानूनों और नीतियों को लागू करने में अड़चनें पैदा कीं और इस कृत्य के गंभीर परिणाम होने की संभावना है।

कथित अपराध जुलाई से नवंबर 2020 के बीच हुआ।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में आरोपों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

इस आरोप में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

अदालत में अभियोजन पक्ष के आरोपों को सुनने के बाद वोंग ने कहा कि उन्हें आरोप समझ आ गये हैं।

नीली शर्ट पहने हुए वोंग बेहद पतले दिखाई दिये।

अदालत ने मामले की सुनवाई अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\