देश की खबरें | मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने वन्यजीव कानून, बुनियादी ढांचे के लिए सांसदों से समर्थन मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को मानव-पशु संघर्ष, बुनियादी ढांचे के विकास और राज्य के सामने आने वाली वित्तीय बाधाओं जैसे प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए तत्काल केंद्रीय सहायता के वास्ते सांसदों से समन्वित समर्थन का आह्वान किया।

तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को मानव-पशु संघर्ष, बुनियादी ढांचे के विकास और राज्य के सामने आने वाली वित्तीय बाधाओं जैसे प्रमुख मुद्दों के समाधान के लिए तत्काल केंद्रीय सहायता के वास्ते सांसदों से समन्वित समर्थन का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने संसद के मानसून सत्र से पहले महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करने के लिए राज्य के सांसदों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान विजयन ने कहा कि केरल मानव-पशु संघर्षों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने सांसदों को बताया, ‘‘एक मसौदा विधेयक वर्तमान में कानून विभाग के विचाराधीन है।’’

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सांसदों से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, विशेष रूप से धारा 11 में तत्काल संशोधन के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया, ताकि राज्य सरकारों को स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर छूट देने का अधिकार मिल सके।

उन्होंने मानव-पशु संघर्ष के पीड़ितों के लिए मुआवजे में राज्य का हिस्सा जारी करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करने में भी उनके हस्तक्षेप की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड