देश की खबरें | बिहार में चुनावी मुकाबले से पहले राजद और राजग के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

पटना, 24 मई बिहार की राजनीति में दो मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया और एनिमेशन तकनीक का इस्तेमाल किया।

राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राजद ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

एक एनिमेटेड वीडियो में, जिसमें पृष्ठभूमि में एक "रैप" की तरह कमेंट्री चल रही है, कुमार को "पलटू" (दलबदलू) कहा गया है, जिसकी "बातें हैं फालतू"।

बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद की अध्यक्षता वाले राजद के साथ दो बार थोड़े समय के लिये गठबंधन भी किए थे और प्रसाद के छोटे बेटे एवं उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव, दोनों मौकों पर उपमुख्यमंत्री रहे थे।

अब विपक्ष में रहते हुए, राजद ने अपनी नाराजगी जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी और यह सवाल उठाया कि क्या सत्तर वर्षीय नेता (नीतीश) ने सत्ता की कुर्सी से चिपके रहने के लिए उस पर "फेविकोल" लगा लिया है, जबकि उन्होंने कई "राजनीतिक पलटी" मारी है।

यद्यपि, ये कटाक्ष जद(यू) सुप्रीमो पर लक्षित थे, लेकिन गठबंधन सहयोगी भाजपा प्रतिद्वंद्वी को उसी की में जवाब देने के लिए आगे आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)