देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा लोकलुभावन कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

पटना, 17 जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा लोकलुभावन कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

कुमार ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए कहा कि 1.67 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मुफ्त बिजली योजना एक अगस्त से लागू होगी।

कुमार ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि जुलाई के बिलों से ही 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि ‘‘हम पहले से ही सभी उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली प्रदान कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि सबसे लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर आसीन नीतीश कुमार काफी वक्त से ‘‘एक राष्ट्र, एक शुल्क’’ के समर्थक रहे हैं और दावा करते रहे हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में बिहार को उच्च दर पर बिजली मिल रही है।

नीतीश से पहले पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार बनने पर ‘‘200 यूनिट मुफ्त बिजली’’ देने का वादा किया था। यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राज्य में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कुमार ने बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया और कहा कि अगले तीन वर्ष में राज्य में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत के माध्यम से अनुमानित 10,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

उन्होंने पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित 'कुटीर ज्योति योजना' का जिक्र किया, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ गरीब लोगों की सहमति से उनके घरों की छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट