देश की खबरें | होली से पहले लाभार्थियों के खातों में पहुंचेगी ‘मइयां सम्मान योजना’ की राशि: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि होली तक ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी।

रांची, सात मार्च झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि होली तक ‘मइयां सम्मान योजना’ के तहत राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंच जाएगी।

लाभार्थियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जनवरी से राशि नहीं मिली है।

विधानसभा में बजट अनुदान पर बहस के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक मंगल कालिंदी ने सरकार से पूछा कि योजना के तहत लाभार्थियों को राशि कब दी जाएगी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें उम्मीद है कि होली से पहले लाभार्थियों के खातों में राशि जमा हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "कुछ गड़बड़ियां थीं, जिससे भुगतान में देरी हुई, लेकिन उन्हें ठीक कर लिया गया है। अब राशि खाते में जमा कर दी जाएगी। हम महिला दिवस, होली और रमजान के त्योहारों के दौरान महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाना चाहते हैं।"

विपक्षी सदस्यों ने 27 फरवरी को इस योजना के तहत भुगतान में देरी को लेकर सदन में सरकार को घेरा था।

भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया था कि लाभार्थियों को जनवरी और फरवरी दो महीनों तक योजना के तहत लाभ नहीं मिला।

इसका जवाब देते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा था, "योजना के लाभार्थियों को दो महीने (जनवरी और फरवरी) का पैसा 15 मार्च तक, संभवतः होली से पहले दे दिया जाएगा।"

राज्य सरकार इस योजना के तहत 56 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करती है।

इस बीच, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सड़क किनारे महिलाओं द्वारा 'हड़िया' (देशी शराब) बेचने का मुद्दा उठाया और सरकार से पूछा कि यह प्रथा कब बंद होगी।

इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "महिलाओं द्वारा हड़िया बेचने की प्रथा को समाप्त करने के लिए सरकार ने फूलो झानो आशीर्वाद योजना शुरू की है।"

उन्होंने कहा कि करीब 25,000 महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा गया है, जिससे उन्हें आय का सम्मानजनक स्रोत मिल रहा है।

सोरेन ने कहा, "हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि योजना से जुड़े होने के बावजूद कई महिलाएं अपने पुराने पेशे में लौट रही हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\