देश की खबरें | बीड सरपंच हत्याकांड: राकांपा विधायक ने धनंजय मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके ने शनिवार को सुझाव दिया कि बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेता एवं मंत्री धनंजय मुंडे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए।

मुंबई, चार जनवरी राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके ने शनिवार को सुझाव दिया कि बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेता एवं मंत्री धनंजय मुंडे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए।

सोलंके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पहले और महायुति गठबंधन के ऐसे दूसरे नेता हैं, जिन्होंने बीड जिले से विधायक मुंडे पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा विधायक सुरेश धस भी बीड में हुई वारदात के लिए मुंडे का नाम लिए बिना उनकी आलोचना करते रहे हैं।

सोलंके ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पांच साल तक बीड के प्रभारी मंत्री रहने के दौरान मुंडे ने अपने करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को सारी शक्तियां और अधिकार सौंप दिए थे, जिन्हें जबरन वसूली के एक मामले (देशमुख की हत्या के सिलसिले में) में गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कराड बीड में एक ‘‘असंवैधानिक प्राधिकार’’ बन गए हैं, जहां अराजकता व्याप्त है और जबरन वसूली की जा रही है तथा असामाजिक तत्वों का बोलबाला है।

बीड जिले के माजलगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सोलंकी ने कहा, ‘‘सरपंच की हत्या की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मुंडे को मंत्रिमंडल से बाहर रहना चाहिए। अगर वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो (राकांपा) नेतृत्व को उनसे ऐसा करने के लिए कहना चाहिए। मैंने (उपमुख्यमंत्री) अजित पवार और (मुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस से बात की है, और सार्वजनिक रूप से भी ऐसा कहा है।’’

मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर को अपहरण कर प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। वे इस क्षेत्र में पवन चक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

मामले में वाल्मीक कराड को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अब तक हत्या के मामले में नामजद सात लोगों में से छह को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट