देश की खबरें | कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद गोवा के अस्पतालों में खाली पड़े हैं बिस्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में कोविड-19 के मामलों में तेजी से कमी आने और ज्यादातर संक्रमित लोगों द्वारा घरों में पृथक-वास का विकल्प चुनने के बाद सरकारी और निजी अस्पतालों में हर गुजरते दिन खाली बिस्तरों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह दावा किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 31 अक्टूबर गोवा में कोविड-19 के मामलों में तेजी से कमी आने और ज्यादातर संक्रमित लोगों द्वारा घरों में पृथक-वास का विकल्प चुनने के बाद सरकारी और निजी अस्पतालों में हर गुजरते दिन खाली बिस्तरों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह दावा किया।

हालांकि राज्य के मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि सरकार आत्मसंतुष्ट नहीं हो सकती है क्योंकि नवंबर और दिसंबर में संक्रमण की ‘दूसरी लहर’ की आशंका है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 111 रनों का लक्ष्य : 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक सरकारी कोविड-19 केंद्रों और निजी अस्पतालों में 805 बिस्तरों में से 405 बिस्तर खाली पड़े हैं।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए 72 बिस्तरों को तैयार रखा है जिनमें से 42 खाली हैं। वहीं 733 बिस्तर सरकारी अस्पतालों में हैं, जिनमें से 363 खाली हैं।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

हालांकि मंत्री ने कहा कि ऐसी आशंका है कि जैसे-जैसे राज्य में कारोबार खुलते जाएंगे और यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी तो मामले भी बढ़ सकते हैं और इसके लिए जागरूक रहने की जरूरत है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गोवा में कोविड-19 के 43,416 मामले सामने आए हैं जिनमें से 40,409 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 93.07 फीसदी है। तटीय राज्य में इस खतरनाक वायरस से अब तक 602 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी यहां 2,405 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\