देश की खबरें | बेदी कोयंबटूर के लिए रवाना, वहां से जाएंगी दिल्ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद किरण बेदी रविवार को कोयंबटूर के लिए रवाना हो गईं, जहां से वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

पुडुचेरी, 21 फरवरी पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद किरण बेदी रविवार को कोयंबटूर के लिए रवाना हो गईं, जहां से वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

राज निवास कर्मियों ने उन्हें विदाई दी। राज निवास से जाने से पहले उन्होंने कर्मियों से कहा कि वह पुडुचेरी की समृद्धि की कामना करती हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी के जाने के बाद तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।

सौंदरराजन ने पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में 18 फरवरी को कार्यभार संभाला था, लेकिन बेदी रविवार तक राज निवास में रहीं।

बेदी ने व्हाट्सऐप पर एक संदेश भेजकर कहा कि वह उनके बाद उपराज्यपाल बनीं सौंदरराजन की आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें कुछ और दिन राज निवास में रहने की अनुमति दी, ताकि वह अपना सामान बांध सकें।

उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाने से पहले कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन जाएंगी।

बेदी ने यह भी कहा कि वह अपने मित्रों से मिलने और यहां समुद्र तटों पर घूमने के लिए पर्यटक के रूप में पुडुचेरी आएंगी।

बेदी ने 29 मई, 2016 को उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था और विभिन्न मामलों पर उनके एवं मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच मतभेद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू