देश की खबरें | मोदी की वजह से राहुल व प्रियंका घाटी में बर्फबारी का आनंद ले सके: तरुण चुघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा कश्मीर घाटी में बर्फबारी का आनंद ले सके।

जम्मू, 31 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा कश्मीर घाटी में बर्फबारी का आनंद ले सके।

राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह घाटी में बर्फबारी के बीच भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव स्थल पर वाद्रा और करीबी सहयोगी केसी वेणुगोपाल के साथ बर्फ से खेल रहे थे।

राहुल गांधी ने सोमवार को यहां भारत जोड़ाो यात्रा के दाौरान अपनी बहन वाद्रा और करीबी सहयोगी केसी वेणुगोपाल के साथ हिमपात के वीडियो साझा किए।

चुघ ने अखनूर पट्टी के जौरियां गांव में प्रजा परिषद के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक सभा में कहा, "आतंकवाद के प्रति मोदी जी की शून्य सहिष्णुता ने राहुल और उनकी बहन प्रियंका के लिए घाटी में बर्फबारी का आनंद लेना संभव बनाया है।"

उन्होंने पूछा कि लाल चौक पर तिरंगा फहराने में कांग्रेस और राहुल गांधी जैसे उसके नेताओं को 70 साल क्यों लग गए?

उन्होंने कहा, "राहुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि वह बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर सके और बिना किसी मसले के लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\