देश की खबरें | गाजियाबाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के मुरादनगर कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली एक महिला के साथ मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उप्र), 10 अक्टूबर गाजियाबाद जिले के मुरादनगर कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली एक महिला के साथ मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ब्‍यूटी पार्लर के लिए ग्राहक लाता था।

महिला द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक पैम्फलेट उसने अपने पार्लर के प्रचार प्रसार के लिए लगाया था, जिस पर दिये गये फोन नंबर के माध्यम से उसके संपर्क में आये एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मुरादनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतीश कुमार ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के आरोपी ने फोन नंबर पर उससे संपर्क किया और ग्राहकों को उसके पार्लर में लाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक एक दिन जब वह अकेली थी तो आरोपी उसके पार्लर आया था और बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

कुमार ने तहरीर के हवाले से बताया कि पीड़ित महिला ने आखिरकार अपने पति को अपनी आपबीती सुनाई और रविवार को उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएचओ ने कहा कि पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स